बड़हरिया: माहे रमजान के आखिरी हिस्से में से कोई एक रात लैलतुल कद्र की रात होती है: अहबाब हुसैन

  • झखाड़ी हाता गांव के दावते इफ्तार पार्टी में दिखा गंगा जमुनी तहजीब
  • रमजान के महीने में मुसलमान शिद्दत से इबादत करता है

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के झखाड़ी हाता स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार को एक भब्य तरीके से दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन अहबाब हुसैन,सद्दाम हुसैन,एवं तौहिद आलम की देखरेख में संपन्न हुआ।जिसमें क्षेत्र के कई गांव के रोजेदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस आयोजित दावते इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला।जहां दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर अहबाब हुसैन ने कहा कि माहे रमजान के आखिरी हिस्से में 21,23,25,27 और 29 में से कोई एक रात लैलतुल कद्र होती है।इसी दिन कुरान शरीफ नाजिल किया गया था।हर सेहतमंद मुसलमान के लिए रोजा अनिवार्य है।वहीं सद्दाम हुसैन ने कहा कि रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं।अल्लाह रोजेदार और इबादत करने वाले की दुआ कूबुल करता है और इस पवित्र महीने में गुनाहों से बख्शीश मिलती है।वहीं तौहिद आलम ने कहा कि रमज़ान का महीना बहुत ही बरकतों वाला होता है।

 

जिसमें हर मुसलमान शिद्दत से इबादत करता है और पूरे महीने रोज़े रखता है।उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह के तरफ से खूब रहमत बरसती है।बुराई पर अच्छाई हावी हो जाती है।इस महीने मुसलमान अपनी चाहतों पर नकेल कस सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं।वहीं मौलाना सरफुद्दीन चतुर्वेदी ने कहा कि यह महीना सब्र का महीना भी माना जाता है।लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम होता है कि रमज़ान के रोज़े रखने के अलावा और क्या करना चाहिए।किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इबादत करने का दोगुना सवाब मिल सकता है।इस मौके पर रिज़वानुल्लाह सिद्दीकी,वसी इमाम,खादिम हुसैन,मगर्बुल हुसैन,सराफत हुसैन,मुस्तफा हुसैन,मोहम्मद अलाउद्दीन, इरफान अली,अर्जुन कुमार सहनी,अशोक कुमार,धनोज कुमार राम,गुड्डु कुमार रामनरेश राम नरेस राम,मेत सैकड़ों की संख्या में रोजगार एवं प्रबुद्ध तथा स्थानीय कई जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026