परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शत्रुध्न साहू ने हसनपुरा प्रखंड के लहेजी पंचायत पहुंच अपने समक्ष गेहूं फसल का क्रॉप कटिंग करवाया. यह फसल क्रॉप कटिंग लहेजी पंचायत के मंदरौली गांव निवासी संजय यादव के खेत में कृषि सलाहकार रामेश्वर यादव की उपस्थिति में किया गया. विभाग के रैंडम पद्धत्ति द्वारा उक्त जमीन का चयन किया गया. साथ ही गेहूं की खेत के रकबा में से 50 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल को रीबन द्वारा घेरा बांधकर कटाई शुरू की गई. क्रॉप कटिंग क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पांच-पांच किसानों के खेतों का किया जाना है.
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने खेत का नक्शा, खेसरा, रजिस्टर, आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली. क्रॉप कटिंग के बाद थ्रेसर मशीन के मदद से 50 वर्ग मीटर के प्लाट के गेहूं को निकाला जाएगा. ताकि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं. मौके पर रंजीत यादव, रविकांत यादव, मंजेय यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…