परवेज अख्तर/सिवान: कुरान का पवित्र माह रमजान से रूहानी रिश्ता है. चूंकि इसी महीने में कुरान को अल्लाह ने धरती पर उतारा. जो सिर्फ मुसलमानों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए हिदायत की बात करता है. उक्त बातें शहर के शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इस्लारुल हक ने रमजान के पांचवें रोजा के मगरीब के नमाज अदा करने से पूर्व पांच की संख्या में उपस्थिति रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहीं. कहा कि इस महीने में खुदा अपने बंदों पर रहमतों की खास बारिश करता है. इसलिए इस महीने को खुदा का महीना भी कहा जाता है.
रोजेदारों से खासकर इफ्तार के वक्त मुल्क व मिल्लत के साथ पूरी इंसानियत की हिफाजत के लिए दुआ करने की अपील की. साथ ही सरकारी गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन करते हुए बेवजह घर से नहीं निकलने की अपील की. मुसलमानों से कहा कि बहुत आवश्यक हो तो घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का उपयोग करे. भीड़ – भाड़ वाली जगहों से बचे. सामाजिक दूरी का पालन करे. जानकारी के अनुसार पूरे प्रखंड क्षेत्र में रमजान के दिनों में पांच वक्त कि नमाज के साथ तराबी की नमाज लोगों ने अपने-अपने घरों में अकीदत के साथ अदा की. जबकि मस्जिदों में इमाम , मुअज्जिन के अलावा मस्जिद के खादिम और जिम्मेदार लोग ही नमाज अदा की.
:: रमजान मुबारक::
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…