हसनपुरा: वरीय उप समाहर्ता ने की योजनाओं की जांच

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के सहुली में बुधवार को वरीय उप समाहर्ता वृषभानु कुमारी चंद्रा व बीपीआरओ शालू कुमारी ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं का जांच की। इस दौरान पदाधिकारियों ने गेहूं अधिप्राप्ति को लेकर खाद्यान्नों के अधिप्राप्ति केंद्रों की जांच, विद्यालयों की जांच यथा शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का सत्यापन, शिक्षकों के प्रतिनियोजन का जांच, शिक्षा की गुणवत्ता व सत्यापन, स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, खेल का मैदान एवं खेलने की सामग्री, स्मार्ट क्लास, बिजली एवं पानी सहित स्टाक रूम में रखे चावल, दाल आदि का जांच किया। साथ ही अनुसूचित जाति/जन जाति/पिछड़ा जाति/अल्पसंख्यक छात्रावास की जांच की।

जहां भवन की स्थिति, कमरा/बेड आदि की स्थिति, शौचालय की स्थिति, भोजन में दिए गए खाद्य सामग्री की स्थिति, महीने में उपलब्ध कराए गए खाद्य सामग्री, वार्डेन/केयर टेकर की स्थिति, बिजली, पानी व बालिकाओं से पूछताछ की। मौके पर पीओ अरबिंद दास, जेई प्रमोद कुमार, बीसीओ अजित कुमार, लेखापाल अमरनाथ कुमार, पंचायत सचिव योगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, कार्यपालक सहायक मोहित कुमार, आवास सहायक अजित कुमार गुप्ता, रोजगार सेवक महर्षि परवीन के अलावे प्रदीप कुमार यादव उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026