सिवान: मैट्रिक कंपार्टमेंटल की परीक्षा चार केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में शुरू, 99 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तहत मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर बुधवार से दो पाली में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें प्रथम पाली में 40 व द्वितीय पाली में 59 परीक्षार्थी शामिल हैं। हालांकि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी का निष्कासन कदाचार के आरोप में नहीं किया गया। पहली पाली में हिंदी व उर्दू तथा दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी पूरी की गई थी। कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले गेट पर ही तलाशी ली गई। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, चिटपुर्जे आदि परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर मनाही रही।

पहली पाली में 420 व दूसरी पाली में 875 परीक्षार्थी हुए शामिल :

जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 460 में से 420 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 40 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 916 में से 875 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं 59 ने परीक्षा छोड़ दी। शहर में बने चार केंद्र डीएवी उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज, आर्य कन्या बालिका उच्च विद्यालय, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज व वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज में आयोजित हुई।

मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की गहनता पूर्वक जांच के बाद कराया गया प्रवेश :

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को मुख्य गेट पर कड़ाई से जांच के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इधर परीक्षा के कदाचारमुक्त व सफल संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर सटैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व गश्ती दल दंडाधिकारी की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई थी। इधर परीक्षा की पल पल गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह डीइओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी चारों परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में चल रही है। पहले दिन किसी परीक्षार्थी का निष्कासन कदाचार के आरोप में नहीं हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026