परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की अथक प्रयास से शनिवार को परिवार से बिछड़ी 55 वर्षीय महिला को परिजनों से मिला दिया. उक्त महिला थाने कन्हौली गांव में विक्षिप्त महिला पागलों की भांति घुम रही थी. किसी ने एमएम नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को सूचना दी. कहा कि कुछ दिनों से कोई अज्ञात महिला लावारिस हालात में घूम रही है. फिर थानाध्यक्ष ने महिला को थाना लाकर पूछताछ किया गया. काफी पूछताछ के बाद महिला ने अपना नाम व गांव का नाम बताया.
उसने पुलिस को बताया कि देवरिया जिले के खामपार थाना अंतर्गत लिसनिया पेकौली गांव निवासी स्व ऐनुल अंसारी की 55 वर्षीय पुत्री सोनी खातुन है. तत्पश्चात थानाध्यक्ष श्री कुमार ने देवरिया पुलिस से संपर्क कर महिला के घर वालों को सूचना दी गयी. जहां शनिवार को महिला के भाई इदरीश अंसारी व अन्य थाना पहुंच कर अपनी बहन को सकुशल घर ले गये. साथ ही बिछड़ी बहन को मिलने से खुशी जाहिर करते हुये थानाध्यक्ष को धन्यवाद दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…