परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी मठिया खेल मैदान में चल रहे सिल्वर जुबली नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर मैच शनिवार को पप्पू एकेडमी सिवान बनाम जेनेक्स एकेडमी गोपालगंज के बीच खेला गया। टास जीतकर गोपालगंज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 84 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी सिवान की टीम 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस प्रकार सिवान की टीम तीन विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश की। इस टूर्नामेंट के संचालक युवा राजद के प्रदेश सचिव अश्वत्थामा यादव ने मैच के मैन आफ द मैच सिवान टीम के कप्तान जाफर इमाम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एंपायर अजय यादव, साहेबलाल यादव, कमेंटेटर राकेश कुमार, तौहिद जया, वशिष्ठ यादव, सुजीत साह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…