परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के दो गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने आभूषण सहित करीब ढाई लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी अनुसार ठेपहा पूर्वांचल टोला के रिंकू कुमार के घर के खिड़की के रास्ते प्रवेश कर आभूषण समेत करीब आभूशण समेत 80 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली जबकि रेपुरा निवासी शिवजी शर्मा के घर पीछे के रास्ते प्रवेश कर चोरों ने डेढ़ लाख के आभूषण समेत दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।
इस संबंध में दोनों पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। पीड़ित लोगों से आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…