हसनपुरा: लूट मामले में एसपी ने स्वर्ण व्यवसायी से मिल दिया आश्वासन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग बाजार स्थित सिमी ज्वेलर्स दुकान में बीते 14 अगस्त की सुबह दस बजे अपराधियों द्वारा की गयी लूट के मामले में बुधवार की देर संध्या एसपी शैलेश सिन्हा ने पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी से मिले। जहां दुकानदार को आश्वासन देकर कहा कि मामले में गैंग की पहचान व उनके तह तक पुलिस पहुंच चुकी है। कुछ की पहचान भी की गई है। शीघ्र ही लूट का खुलासा किया जाएगा। वहीं दुकान पर एक सुरक्षा गार्ड बहाल करवाते हुए दुकान को पुन: खोलने को कही। वहीं गुरुवार की सुबह भाजपा नेता मनोज सिंह पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी युगल कुमार सोनी से मिल घटना पर खेद जताया।

प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की। गौरतलब हो कि बिते 14 अगस्त की सुबह साढ़े 10 बजे सात सशस्त्र अपराधियो द्वारा सिमी ज्वेलर्स नामक दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पीड़ित दुकानदार युगल कुमार सोनी द्वारा पुलिस के समक्ष फर्दबयान दर्ज करा कर कुल 61 लाख 25 हजार पुष्टि की थी। जिसमें 63 हजार नगद, 9 सौ ग्राम सोना कीमत 45 लाख, 25 केजी चांदी जिसका कीमत 12 लाख 50 हजार व ग्राहक के तीन लाख के जेवर शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026