परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के नदियांव गांव निवासी मुस्कान राय ने अपने पति अरविंद राय द्वारा दहेज के लिये घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि तकरीबन डेढ़ साल पहले हिन्दू रीति रिवाज के द्वारा मेरी शादी अरविंद राय के साथ संपन्न हुई थी. इसी बीच दहेज के लिए मुझे काफी प्रताड़ित किया जाने लगा.
यहां तक कि मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया. ससुरालियों द्वारा कहा गया कि पहले एक चार पहिया वाहन अपने नैहर से मांगों नहीं तो घर में रहने नहीं दिया जाएगा. पीड़िता ने दहेज के लिये प्रताड़ित करने को ले पति समेत ससूर जय राम राय, ननद रानी कुमारी, सास आशा देवी, देवर राजा राजभर व अखिलेश राजभर को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…