सिवान: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

  • पंचायती के दौरान हुआ विवाद पंच के सामने हुई जमकर मारपीट
  • छह कट्ठा चौदह धुर के लिए चल रहा है मामला
  • दरोगा ने पंचायती कर मामला सुलझाने को दिया था निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टरवां दुर्गा मंदिर के समीप जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें आधा दर्जन लोग जिसमें मुन्ना लाल चौधरी, सोनू चौधरी, जवाहर चौधरी सहित अन्य लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में घायल मुन्ना लाल चौधरी ने बताया कि हमारे पूर्वजों का एक बीघा तीन धुर जमीन एनएच 85 पर है. जिसमें हम तीन भाइयों का 6 कट्ठा 14 धूर हिस्सा आया. जिसमें दूसरे पक्ष के हीरालाल चौधरी ने अपने जमीन में मार्केट का निर्माण करा रहा है. और बचे मुन्ना लाल चौधरी के जमीन को जबरजस्ती दखल करते हुए उनका कहना है कि आप चंवर में दूसरे जगह जमीन ले लीजिए, यह जमीन मेरा है. यह मामला बीते कई महीनों से चल रहा है. जो स्थानीय पुलिस की जानकारी में भी है. बीते दिनों हुई विवाद में दोनों पक्ष थाने में पहुंचा था. जहां मुफस्सिल थाना में पदस्थापित दरोगा नागेंद्र पासवान ने कहा कि यह जमीन मुन्ना लाल चौधरी का है और आप लोग आपस में पंचायती के दौरान मामला का निपटारा कर लें. लेकिन मारपीट नहीं होना चाहिए.

जिसके बाद दोनों पक्ष राजी हो गए और वापस घर चले गये. लेकिन रविवार की सुबह मुन्ना लाल चौधरी और दूसरे पक्ष के हीरालाल चौधरी, चंदेश्वर चौधरी के बीच गांव के ही पंचों द्वारा मामला का निपटारा करने के लिए पंचायती की जा रही थी. तब तक तू-तू मैं-मैं होने लगा और कुछ ही क्षणों में यह मामला मारपीट में तब्दील हो गया. जिसमें मुन्ना लाल चौधरी, जवाहर चौधरी, सोनू चौधरी सहित तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मुन्ना  चौधरी ने दूसरे पक्ष के हीरालाल चौधरी, चंदेश्वर चौधरी, राजेश यादव, मनीष यादव, मंजेश यादव, रंजन यादव, चंदन यादव, अशोक यादव सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायती हो रही थी. जिसके उपरांत इन लोगों ने साजिश के तहत मुझे और मेरे पुत्र को मारने के लिए चल पड़े और लाठी डंडे सहित हथियार लेकर धमक पड़े. मारपीट कर घायल कर दिए. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मारपीट के दौरान बीच-बचाव किया और हम लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस दौरान पंचायती वाले स्थान पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026