हसनपुरा: गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के शेखपुरा पंचायत के डगर गांव में रविवार को साइकिल धाेने के दौरान गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान डगर निवासी सुमन यादव का बिट्टू कुमार यादव के रूप में हुई है। वह कक्षा आठवीें का छात्र था। बताया जाता है कि बिट्टू कुमार रविवार को विश्वकर्मा पूजा के लिए साइकिल धोने के लिए बस्ती मंझरिया स्थित बड़ी गंडक नहर के समीप गया था। इस दौरान जेसीबी से बने गड्ढे में उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख उसके साथ गए दो बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बिट्टू पूरी तरह डूब चुका था।

काफी खोजबीन के बाद बिट्टू को बाहर निकाल इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा हसनपुरा स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। स्वजन किशोर को सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया। किशोर की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बिट्टू को दो बहन तथा एक भाई था। उसकी मौत के बाद मां जियुति देवी, बहन समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024