सिवान: अलग-अलग जगहों पर शिविर लगा हुई स्वास्थ्य जांच

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें दवा एवं उचित परामर्श दिए गए। जानकारी के अनुसार बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर कुमकुमपुर पंचायत के 33 सफाई कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान आंख, शुगर, बीपी, ब्लड, वजन आदि की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिए गए। शिविर में डा. राजीव कुमार, टीपू सुल्तान, नूर हसन, नवाज शरीफ, राहुल कुमार, चंदन कुमार तथा जीएनएम रिंकी कुमारी जांच टीम में शामिल थीं। जांच कराने वालों में स्वच्छता पर्यवेक्षक रमेश राम, मुना यादव, राजू प्रसाद, देवनाथ प्रसाद समेत 33 लोग शामिल थे। वहीं आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ कुणाल कुमार की देखरेख में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करीब 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविवार, डा. एलबी कुमार, एएनएम प्रीतम स्वच्छता पर्यवेक्षक अजितेश प्रकाश सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार के निर्देशन में आयोजित करीब दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए। शिविर में स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर, डा. वसीम अहमद, मुस्ताक अहमद, अरशद अली, भारती कुमारी सहित काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं मरीज उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया यमुनागढ़ स्थित मंदिर परिसर में शिविर आयोजित कर करीब डेंगू जांच के लिए करीब 30 लोगों का सैंपल लिया गया। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि जिला के विभिन्न प्रखंडों में बढ़ते डेंगू के मरीज को लेकर बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार डेंगू की जांच की जा रही है। साथ ही इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024