परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरजानी गांव में गणेश राय की पत्नी बसंती देवी को अज्ञात बादमाशों द्वारा किये गये जानलेवा हमला पर जिप पार्षद सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने निंदा की हैं. उन्होंने जिला प्रशासन पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़िता ने नगर थाना सीवान में दिए अपने बयान में बताया कि शनिवार की रात दो युवक अपना मुंह बांधे छत के रास्ते कमरे में पहुंच गये.
तब तक में मैं संभल पाती मेरे सिर पर रॉड से वार कर घायल कर दिया. जिससे मैं गिर गयी, उसके बाद मंगलसूत्र, नथिया, टार्च सहित अन्य सामान लेकर भाग गये. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया. जहां अभी घायल महिला इलाजरत है. बताया जा रहा है कि महिला का पति दूसरी शादी रचाकर यूपी में रहता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…