मैरवा के केनरा बैंक से 20 हजार रुपये लेकर फरार होने के मामले में एक को उठाया

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में चोरी, लूट व छिनतई की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आये दिन अपराधी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे है. इस पर स्थानीय पुलिस प्रसाशन आपराधिक घटना को लगाम लगाने में फेल है. बढ़ती घटना को लेकर व्यसायी सहित आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल कायम है. इसी कड़ी में मैरवा के मेन रोड स्थित केनरा बैंक से एक महिला का लगभग 20 हजार रुपये लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. युवक की पहचान मोतिहारी के चांद परसा गांव के अजय कुमार बताया जाता है. पुलिस को उस पर रुपये गायब करने का संदेह है. हालांकि इस मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि केनरा बैंक की शाखा से एक महिला ने 20 हजार रुपये की निकासी कर बाहर निकली. इसी बीच पहले से घात लगाए उच्चके ने रुपए छिन लिया और फरार हो गया. महिला द्वारा बैंक में हल्ला-हंगामा करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर एक युवक को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये युवक ने बताया कि मैरवा के गुठनी मोड़ के समीप किराये के मकान में रहकर हवा मिठाई बेचने का काम करता हूं. वह केनरा बैंक में अपने भाई के खाते में रुपये जमा करने के लिए गया था. इसी बीच हल्ला-हंगामा करने के बाद पहुंची पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया. उसने यह भी बताया कि पुलिस ने तीन हजार रुपया और बैंक के कर्मी ने लगभग 12 हजार रुपया ले लिया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच पडताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026