हसनपुरा: नानी के घर आई बच्ची की दाहा नदी में डूबने से मौत

  • परिजनों ने किसी तरह बच्ची को नदी से बाहर निकाला
  • हुसैनगंज थाने के फाजिलपुर गांव के मजदूर की पुत्री थी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के अरंडा नोनियाडीह समीप दाहा नदी में सोमवार की सुबह एक ढ़ाई वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची अनिता कुमारी हुसैनगंज के फाजिलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश महतो की पुत्री है। बच्ची अपनी मां सीमा देवी के साथ एक माह पहले अपने नाना के घर एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा के नोनियाडीह निवासी अच्छेलाल महतो के यहां आयी थी। जहां रविवार को दरवाजे पर अकेले खेल रही थी। इसी बीच खेलते-खेलते शौच के लिए दाहा नदी के किनारे चली गई। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया जिससे वह नदी में डूब गई। इधर परिजनों को जब बच्ची काफी देर तक नजर नहीं आयी तो खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान बीच दाहा नदी में अनिता का कपड़ा दिखा। फिर क्या परिजनों ने किसी तरह बच्ची को नदी से बाहर निकाल इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक यहां लेकर गए। तब तक बहुत देर हो चुकी थी, बच्ची ने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद बच्ची के ननिहाल से लेकर पैतृक गांव फाजिलपुर में चीख-पुकार मचा गई है। इस घटना के बाद मां सीमा देवी इकलौती बेटी के याद में दहाड़ मारकर रो रही है। वही नाना अच्छेलाल महतो, नानी सहित अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के पिता ओमप्रकाश महतो विदेश में एक कंपनी में मजदूरी करता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024