परवेज अख्तर/सिवान: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कन्हैया कुमार 11 दिसंबर को सीवान आयेंगे। उनके साथ विधायक डॉ. शकील अहमद खान भी होंगे। शहर के सिसवन ढाला बस स्टैंड परिसर में आयोजित सेमिनार को डॉ. कन्हैया कुमार व डॉ. शकील अहमद खान संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार पहले यह सेमिनार 12 दिसंबर को होना था, लेकिन एक आवश्यक कार्यक्रम की वजह से यह कार्यक्रम 11 दिसंबर को निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम सचिव सुशील कुमार ने बताया कि भारत की आज़ादी का संघर्ष व मौजूदा चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार में दोनों नेता अपनी बात रखेंगे।
बताया कि सेमिनार में जिले के हर हिस्से से लोगों की भागीदारी रहे इसे लेकर आयोजन समिति ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के मद्देनजर सुदूर इलाकों से लेकर शहर के चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं व बैठकें की जा रही है। इसी क्रम में बड़हरिया व तेतहली में सोमवार को जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय, वरीय कांग्रेस नेता एसएम फजले हक, डॉ. के एहतेशाम अहमद, फैसल, विकास तिवारी, बदरे आलम, अहमद सईद, रुणा सिंह व साजिद बारी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…