परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के छोटकी टड़ीला निवासी व 55 वर्षीय घायल सोभन यादव की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान बीते शनिवार की रात मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-चीत्कार मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे. गौरतलब हो कि बीते छह जून को प्रखंड मुख्यालय के समीप सीवान सिसवन मुख्य पथ एसएच 89 पर अज्ञात पिकअप के ठोकर से साइकिल से घर जा रहे सोभन यादव घायल हो गये थे. जहां स्थानीय लोगों ने घायल को निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया.
जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही घायल की स्थिति चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था. तभी घटना के 26 दिन बाद सोभन यादव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद पत्नी सहित सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बुरा है. मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां है. जहां एक पुत्री अभी अविवाहित है. बाकी सभी की शादी हो चुकी है. समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराकर पटना से नहीं आया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…