परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बसवरिया टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई. जिसमे एक महिला को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया है. पीड़ित बसवरिया टोला गांव निवासी रंजय महतो की पत्नी सुगान्ति देवी ने बताया कि शनिवार की शाम में मच्छरदानी बांधने के लिए रस्सी रखी थी. जिस रस्सी को उसकी गोतनी कपड़ा सुखाने के लिए बांध रही थी.
रस्सी बांधने से माना कि जिस पर दोनों परिवारों के बीच गाली गलौज होने लगा. जब इसकी शिकायत महिला ने अपने पति को करने गई तो रास्ते में घेर कर सास-ससुर एवं गोतनी ने मारपीट कर घायल कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल सुगान्ति देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में हुआ. महिला ने थाना में आवेदन दे दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…