हसनपुरा: उसरी बुजुर्ग में हुआ जलसा का प्रोग्राम

परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत उसरी बुजुर्ग स्थित हजरत मखदूम सैयद मीर अब्दुल मल्लिक शाह के मजार पर बीते मंगलवार को जलसा का आयोजन हुआ. हर साल की भांति इस साल भी काफी धूमधाम से सलाना उर्स मनाया गया. सलाना उर्स को ले मजार की भव्य साज सजावट की गई थी. इस जलसे में डॉ सैयद नाहिद अहमद हैदरी, अमजद रजा नूरानी चतुर्वेदी, एजाज अहमद मिस्बाही, मजहर बलियावी, शायर सोहराब कादरी, फहीम रजा खान शम्स व अन्य उलेमाओं ने एक से बढ़कर एक नात कलाम पेश किया.

वहीं जलसा में स्थानीय गांव से लेकर दूर दूर तक के श्रद्धालु मजार पर आकर चादरपोशी कर तत्पश्चात माथा टेक कर मन्नते मांगते मांगी. इस अवसर पर हाफिज दुआय मोहम्मद, हाफिज जलालुद्दीन, मौलाना मिन्हाज अलकादरी, मौलाना हासिम रजा, हाफिज जाहिद इकबाल, मौलाना तौकीर आलम सहित अन्य उलेमा व खादीम नसरुद्दीन शा सहित सैकड़ों अकीदतमंद उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026