बड़हरिया: चोर ने झपट्टा मार छीना मोबाइल, दुकानदारों ने चोर को पीछा कर पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना मुख्यालय के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के सीएचसी के सामने स्थित खुशबू मेडिकल हॉल के एक कर्मी से मोबाइल छीनकर मारकर भाग रहे मोबाइल चोर को ग्रामीणों व दुकानदारों ने पीछा कर हरदोबरा बाजार से पकड़ लिया गया. वहां मौजूद ग्रामीणों ने चोर को जमकर धुनाई कर दी व चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं बाइक पर सवार दूसरा चोर रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. विदित हो कि बड़हरिया अम्बेडकर नगर निवासी बालदेव राम के पुत्र मुकेश कुमार बड़हरिया-तरवारा मेन रोड स्थित खुशबू मेडिकल हॉल में काम करता है.वह मंगलवार की रात आठ बजे दुकान से पैदल अपने घर जा रहा था.

तभी एक बाइक पर सवार दो चोरों ने झपाटा मारकर मोबाइल को छीन लिया व बड़हरिया- तरवारा मुख्यमार्ग से तरवारा की ओर भागने लगे. दुकानदारों ने बाइक पीछा करते हुए हरदोबरा बाजार के समीप एक चोर को पकड़ लिया.वहीं दूसरा चोर भागने में सफल रहा. हल्ला सुनकर ग्रामीण वहां जमा हो गए व चोर को जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा पूछे जाने पर चोर तरह- तरह के नाम व पते बता रहा है.पुलिस मोबाइल चोर को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है.थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मोबाइल चोर को हिरासत में लेकर उसका नाम व पता जानने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित ने इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024