Categories: जिला

हसनपुरा: घटना के दूसरे दिन मृतका के गांव पकड़ी में छाया रहा सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के पकड़ी दलित बस्ती में घटना के दूसरे दिन मातमी सन्नाटा पसरा रहा. मृतक की घर से रुक रुककर रोने विलखने की आवाजें आ रही थी. बिते शाम चार बजे शव पोस्टमार्टम कराकर घर लौटा. शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने लगे. मां कौशल्या देवी, पिता बृज किशोर राम व अन्य भाई बहनों को रोरोकर हाल बुरा है. वे बार बार मूर्क्षित होकर गिर जा रही थी.लोगों के लाख आश्वासन के बाद भी उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. गौरतलब हो कि बीते सुबह साढ़े सात बजे दरौंदा हसनपुरा मुख्य मार्ग महुअल महाल जीन बाबा के समीप अनियंत्रित बालु लदे डंपर ने साईकिल सवार छात्रा को रौंद दिया था.

जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी. मृतका बीएससी पार्ट टू की छात्रा थी. मृतका घटना के दिन दरौंदा में कंप्यूटर की क्लास करने जा रही थी. तभी यह दर्दनाक घटना घटी. घटना के पश्चात आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने तकरीबन साढ़े चार घंटे तक सड़क पर शव रखकर मुआबजे और वरीय पदाधिकारियों को बुलाने को ले हंगामा किया था. वहीं अधिकारियों के हस्तक्षेप के पश्चात मामला शांत हुआ था.घटना के दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.वहीं शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026