परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को देर शाम प्रखंड क्षेत्र के लखनौरा सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल चालक को धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और पीछे बैठा लड़का भी चोटिल हो गया. बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के बलडीहा निवासी राजबलम महतो का पुत्र 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और प्रदीप कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर के सलेमपुर बारात जा रहे थे. सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए.
पीछे बारात के बीच लोग थे. लोगों ने विशेष रूप से घायल अमित को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. दूसरे घायल प्रदीप कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. सूचना प्राप्त होते ही ओपी प्रभारी सूरज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन प्रारंभ कर दिये है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…