हसनपुरा: अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बुलेट सवार तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के समीप सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित बोलेरो ने बुलेट सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, इसमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया है। घायल युवकों की पहचान खोजेपुर गांव निवासी दिलशाद अली, अकरम अली, सानवी हुसैन के रूप में हुई है। वहीं घटना में शोएब अली की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को आनन-फानन में हसनपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने सभी की स्थिति गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो तेज रफ्तार में सिसवन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बकरी को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सीधे युवकों के बुलेट में टक्कर मार दिया

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024