परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ स्थित खंडहर चीनी मिल की भूमि की चारदीवारी को लेकर निरंतर हंगामा हो रहा है। शुक्रवार की शाम भूमि अधिग्रहण कर चारदीवारी करने पहुंचे कंपनी के कर्मियों को स्थानीय लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने सभी कर्मियों को मौके से खदेड़ दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सिवान-रेनुआ बाइपास सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। बाद में सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराया गया। इधर जाम के कारण सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
इससे बाइपास में यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जाम के कारण गाड़ी की लंबी लाइन जंक्शन तक पहुंच गई।जानकारी के अनुसार चीनी मिल की भूमि को बियाडा अधिग्रहण कर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसको लेकर मिल की जमीन की चारदीवारी करनी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेनुआ स्थित खंडहर चीनी मिल की भूमि की घेराबंदी होने से मिल के अंदर से गुजरी सड़क जो रेनुआ होते हुए कंधवारा तक जाती है वह बंद हो जाएगी। इस कारण यहां रहने वाले लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…