हसनपुरा: मुखिया व उप मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में सोमवार को हसनपुरा एवं सिसवन के सभी मुखिया एवं उपमुखिया का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ. इसके पूर्व प्रमुख रूबी खातून, उप प्रमुख रिंकू देवी, बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. इस दौरान मास्टर ट्रेनर शैलेश प्रसाद तथा विक्रांत कुमार की उपस्थिति में शक्ति हमें देना दाता…के प्रार्थना के साथ हसनपुरा प्रखंड के 12 पंचायतों के मुखिया एवं उपमुखिया तथा सिसवन प्रखंड के 13 पंचायतों के मुखिया एवं उपमुखिया सहित कुल 50 प्रतिभागियों को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरु किया गया.

प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी मुखिया एवं उप मुखिया को ग्राम पंचायत की बैठक कैसे करें, ग्राम सभा, वार्ड सभा एवं निगरानी समिति की बैठक कैसे करनी है, इन बातों की जानकारी व पंचायतों में विकास योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण व केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा पंचायत का विकास करने के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली का राशि का उपयोग कैसे करे एवं कहां करें इत्यादि की जानकारी दी गयी. बीडीओ श्री राम ने बताया कि प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना गया. प्रशिक्षण में बीएओ अभय मिश्र, प्रखंड नजीर बालक कुमार, सहायक विजय कुमार के अलावे मुखिया सीमा देवी, नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रभुनाथ यादव, मुर्शीद खान, सुरेश प्रसाद, विपिन सिंह, इम्तियाज अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026