परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई.जिसमे दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी अजमेर अली,असगर,नुसरत है.जबकि दूसरे पक्ष से साहिल व कलीम के रूप में हुई है.एक पक्ष से घायलों ने बताया की घर से कुछ दुरी पर दस कट्ठा जमीन हैं.
जिसे पट्टीदारों द्वारा बांस बली से घेराव किया जा रहा था.जिसे रोकने गया तो तेज़ धारधार हथियार से वार कर दिया.बिच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगो को भी मारपीट कर घायल कर दिया.दूसरे पक्ष के घायलों ने बताया की अपने हिस्से के भूमि पर घेराव करवा रहे थे उसी दौरान पट्टीदारों ने साज़िश के तहत हमला कर दिया.जिसमे दो लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्तिथि गंभीर बनी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…