हसनपुरा: दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

  • पंचायती से पहले हुआ था सुलह
  • पुलिस कर रही मामले की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के खाजेपुर खुर्द निवासी नौसेर अली की पत्नी ने आवेदन देकर दहेज को लेकर प्रताड़ित व मारपीट का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मेरी शादी नौ साल पहले खाजेपुर खुर्द निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र नौसेर अली के साथ हुई थी। जहां ससुराल में लगभग दो साल तक ठीक-ठाक थी। तभी नौसेर अली, फूल मोहम्मद, इदन खातून, नूर तारा खातून, नूरजहां खातून, इंसाफ अली द्वारा मुझे गाली-गलौज देकर बार-बार प्रताड़ित कर मायके से एक लाख रुपये मांगने को कहा जाता था। जिसपर मैं कहती थी कि मेरा मायके कहां से इतना पैसा देगा। इतने में उपरोक्त व्यक्ति मेरे साथ मारपीट कर घर से बाहर कर दिए।

जिसके बाद गांव के पंच व रिश्तेदार आकर दबाव बनाकर लोग मुझे किसी तरह घर में रखवा दिया। इसी बीच 3 दिसंबर को नौ बजे मैं अपने घर में थी तभी सभी व्यक्ति मेरे पास आ कर गाली-गलौज देने लगे। जब मैं गाली देने से मना किया तो उपरोक्त के अलावा असलम ने आकर मेरे साथ थप्पड़ व डंडा से मारपीट करने लगा और जान से मार देने की धमकी देने लगा। वहीं इसकी सूचना अपने मां-बाप को दी तो गाली-गलौज कर धमकी दी गयी। तभी शनिवार को 11 बजे मेरे मां-बाप आये तो उनके साथ भी मारपीट कर गले की चेन व पांच हजार रुपए छीन लिया गया। इस मामले में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026