परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी बीएड कॉलेज के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता गोपालगंज जिले के बसडीला निवासी राहुल कुमार मिश्रा के आवेदन पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राहुल ने पुलिस को बताया है कि 12 बजे दिन में जब वह सीवान की ओर आ रहा था।
इस दौरान अपाची बाइक पर सवार तीन युवक अचानक उसके पीछे से आ गए। सबसे पहले उसके गले से सोने का चेन छिन लिया इसके बाद उसके पास रखा छह हजार रुपया और मोबाइल फोन भी। हालांकि लूटपाट के क्रम में बदमाशों से उसकी हाथापाई भी हुई थी। बदमाश हथियार से लैश थे उनके पास पिस्टल व चाकू भी था। उसने बताया है कि तीनों की उम्र करीब 25 वर्ष के करीब है। इधर सामान व रुपए छीनने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह तलाश शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…