परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व एमएच नगर थाना के सेमरी मजार के समीप मंगलवार की सुबह बाइक और जीप की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में एक बड़का टड़िला निवासी हरेंद्र यादव पिता बच्चू यादव व दूसरा बलेथरी निवासी राजेश कुमार पिता धनेसर यादव हैं. घटना के पश्चात जोर की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी. दोनों घायलों को इलाज के लिये निजी क्लिनीक ले गये. जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने एक घायल हरेंद्र यादव को गोरखपुर तथा राजेश कुमार को पटना रेफर कर दिया.
जहां इलाज चल रहा है घटना के बारे में बताया जाता है कि बिती रात हरेंद्र यादव के ससुराल चैनपुर के नगई से साला का बरात रामपुर गांव आया था.उसी बरात में शामिल होकर दोनों एक ही बाइक से नगई से घर लौट रहे थे. तभी उक्त स्थल पर हसनपुरा की तरफ से आ रही जीप का अचानक पिछला टायर ब्लास्ट कर गया. जिससे जीप अनियंत्रित हो गयी. इसके बाद सामने से आ रही बाइक से जा टकरा गयी. जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर जीप चालक फरार हो गया. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर थाने ले आयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…