गोरेयाकोठी: वृद्ध को पहले कार ने ठोकर मारी, उसके बाद ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसईं पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह एक वृद्ध साइकिल सवार को पहले कार ने टक्कर मारी. घायल व्यक्ति को जब तक स्थानीय लोग उठाते तब तक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद आक्रोशित मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप कराते हुये प्रदर्शन करने लगे. सूचना पर पहुंची गोरेयाकोठी की पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मृत वृद्ध की पहचान सिसई गांव के उसरैना टोला निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई उसरैना टोला निवासी विक्रम सिंह सोमवार को बरात में शामिल होने गये थे. जहां से सुबह में घर लौट रहे थे.

अभी वह सिसई पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पहले कार ने उन्हें ठोकर मार दी. इस घटना में साइकिल लेकर विक्रम सिंह गिर पड़े. इसके बाद लोग अभी मौके पर पहुंचते पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. विक्रम सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर आवगामन ठप हो गया और आक्रोशित तोड़फोड़ करने लगे. तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी की पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद मृतक के परिजनों के सहयोग से आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आक्रोशितों को शांत कराने के बाद पुलिस ने सुचारु रूप से आवागमन भी बहाल करवाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026