परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के भीखपुर भगवानपुर निवासी स्व रामनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह का तकरीबन दो माह बाद शव पैतृक गांव भीखपुर पहुंचते ही कोहराम मच गया. बीते 14 मार्च को सउदी अरब में दिल का दौरा पड़ने से राजकिशोर सिंह की मौत हो गई थी.इधर तकरीबन दो माह बाद शव जैसे ही गुरुवार को पहुंचा परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी.
परिजन दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे. मृतक पिछले दस वर्षों से विदेश में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था. मृतक के दो पुत्र क्रमश: 15 वर्षीय विश्वजीत कुमार व 7 वर्षीय अंकीत कुमार है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी पूनम देवी अपने पति की मौत को ले पिछले दो महीनों से रो-रोकर याद कर रही थी. इस घटना से परिजन काफी सदमें में है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डयूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. जहां उनके शव को गांव स्थित श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…