परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पांडे ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सचिवालय के मीडिया प्रभारी से संबद्ध मीडिया कर्मी सुनील कुमार पांडे के कोरोना से निधनोपरांत उनके आश्रितों को बीस लाख रूपये अनुग्रह अनुदान और पत्नी को अनुकंपा आधारित नौकरी देने की मांग की है. बतातें चलें कि सुनील कुमार पांडे का निधन तीन-चार दिन पूर्व कोरोना से हो गया था.
वह मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी से संबद्ध थे. अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं. जो अब बेसहारा हैं. उनका पालन पोषण शिक्षा आदि की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है. चुकी अपने राज्य में मीडिया कर्मी फ्रंटलाइन योद्धा हैं, लेकिन दुर्घटना की स्थिति में वे बेसहारा हैं. एमएससी ने कहा है कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे योद्धाओं को जिंदगी के जद्दोजहद में सरकार को पर्याप्त आर्थिक सहायता और उनके आश्रितों को अनुकंपा आधारित नौकरी की व्यवस्था करनी चाहिए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…