✍️परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के मदरसा इस्लामिया महमुदिया पियाउर में शुक्रवार की रात अजमत-ए- मुस्तफा कांफ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। इसके पहले मदरसे को दुधिया रौशनी से सजाया संवारा गया था। कांफ्रेंस में मुकामी उलेमा के अलावा हिंदुस्तान के मशहूर व मारुफ उलेमाओं ने शिरकत कर अपने कलाम को पेश किया।
मौलाना मुफ्ती कमरे आलम साहब कादरी कछौछा शरीफ यूपी, मौलाना सैय्यद शबाहत हुसैन साहब मुरादाबादी, शायरे इस्लाम मोहम्मद अली फैजी यूपी, शायरे इस्लाम हसन रजा नौशाही अमरोहा यूपी, नकीबे आजम कफील अंबर अशरफी कोलकाता व अन्य उलेमाओं ने शिरकत कर अपनी दीनी तालीमात को जिक्र किया। वहीं इस मदरसा के 38 बच्चों को कुरान हिफ्ज करने पर उन्हें दस्तारबंदी की गई। इस अवसर पर मौलाना रहमत अली मिस्बाही, मुखिया इम्तेयाज अहमद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…