महाराजगंज : सड़क दुर्घटना में घायल वैद्य की मौत, स्वजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज प्रखंड के सुरवीर गांव निवासी वैध कृष्णचंद्र पांडेय के पुत्र वैद्य प्रभात चंद्र पांडेय 15 मार्च को दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज पटना में चल रहा है जहां शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान बाटा मोड़ पर लगा गया जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उनका शव पहुंचते ही पत्नी माला देवी, पुत्री, भाई शिक्षक प्रतापचंद्र पांडेय आदि के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्री, भाई समेत हरा भरा परिवार छोड़ गए हैं। वैद्य प्रभातचंद पांडेय मिलनसार एवं मृदुभाषी थे। उनका परिवार कई पुश्तों से वैदिक चिकित्सा पद्धति से ग्रामीणों का नि:शुल्क सेवा करता आ रहा है।

ज्ञात हो कि वे 15 मार्च की सुबह अपनी निजी कार से अपनी पुत्री को लाने के लिए मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान उनकी कार गढ्डे में पलट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सिवान से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उनका पटना स्थित एक अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर अखिलेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, शक्ति शरण प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, सुप्रिया कुमारी, कृष्णा प्रसाद, डा. मृत्युंजय कुमार सिकु, डा. अजय कुमार, डा. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024