✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के खाजेपुर खुर्द स्थित मस्जिद में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मोटर में बिजली का कनेक्शन करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नबीजान मियां के पुत्र अली इमाम मियां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मस्जिद में लगे मोटर में करंट नहीं आने पर उसमें बिजली का कनेक्शन कर रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर पड़ा।
आनन-फानन में ग्रामीण उसे सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लौट आए। उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्री है। सभी मासूम हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…