✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवा पंचायत की मुखिया पति राजकिशोर चौरसिया के घर पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मुखिया के पति, पुत्र व देवर के विरुद्ध मारपीट मामले में थाना में प्राथमिकी है। सभी आरोपित एक वर्ष से फरार हैं।
न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार आरोपितों के घर चस्पाया जा रहा है। यदि आरोपित निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो इनके घर की कुर्की की जाएगी। ज्ञात हो कि खुजवा निवासी महावीर सोनी को मारपीट कर घायल करने के आराेप में सभी आरोपित फरार चल रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…