परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित एचपी गैस एजेंसी के परिसर में सोमवार को 100 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2 के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. गैस एजेंसी के संचालक संजीत कुमार व प्रोपाइटर रवि कुमार के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लाभुकों के बीच गैस-चूल्हा, सिलेंडर, रेगुलेटर व पाइप का वितरण किया गया.
इस दौरान संचालक श्री कुमार ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि लाभुकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देकर गांव को भी धुंआ रहित करते हुए प्रदूषण मुक्त करने की सोच है. मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश चौरसिया, लाल झारी देवी सालमा खातुन, सीमा देवी, सितारा खातुन, गुड़िया खातुन, सलमत खातुन सबया खातुन, रेशमा खातुन, रौशन खातुन, शहज़ादी खातुन, आसमा खातुन आदि लाभूक उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…