सिवान: निम्स इंस्टीट्यूट का व्हाईट कोट सह दीक्षांत समारोह आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित एक होटल में रविवार को नाज इंतेखाब आयुविर्ज्ञान संस्थान एवं इलैक्ट्रो होमियोपैथी कैंसर रिसर्च हॉस्पिटल, अखिल भारतीय इलेक्ट्रोहोम्योपैथी आयुविज्ञान संस्थान सीवान व बिहार इलेक्ट्रोहोमियापैथी मेडिकल प्रेक्टीसनर्स एसोसियेसन सीवान के तत्वाधान में व्हाईट कोट सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मो इंतेखाब परवेज ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जबकि विशिश्ट अतिथि मांझी के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव रहे. कार्यक्रम की शुरूवात आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई.

आगत अतिथि व पदाधिकारियों की उपस्थित में कॉलेज के टॉपर छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल, मेडल व व्हाइट कोट व गाऊन देकर सम्मानित किया गया. संस्था के प्रमुख डॉ इंतेखाब परवेज ने कहा कि आज से इन्हें जिम्मेदार बना गया है तथा उन सभी को डाक्टर के रूप में स्वीकार किया गया, ताकि समाज भी इन्हें डाक्टरों के रूप में सम्मान दे. वहीं हरियाणा इलेक्ट्रो होम्योपैथी के चेयरमैन डॉ विनोद खेगवाल ने बिहार सरकार व भारत सरकार से मांग किया कि संपूर्ण भारत वर्ष में मान्यता देकर इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकत्सकों को भी स्वास्थ विभाग के अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त करे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026