परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व सहुली टोला के फलदुधिया गांव के समीप टाटा सुमो ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को रौंद दिया. जिससे साइकिल सवार अज्ञात 60 वृद्ध की मौके पर मौत हो गयी. घटना इतना जबरदस्त था कि टाटा सुमो रौंदने के बाद साइकिल को पांच सौ मिटर तक घसीटते चली गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाल रंग का टाटा सुमो तेज गति से सीवान के तरफ जा रही थी. वहीं साइकिल सवार वृद्ध हसनपुरा की तरफ से अपने बाएं साइड में जा रहा था. तभी सुमो के ड्राइवर ने दायें साइड में जाकर घटना का अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना हुसैनगंज पुलिस को दी.
सूचना के पश्चात गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर हंगामा करने लगे. वहीं हुसैनगंज पुलिस शव को पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेज दिया गया. मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी. मृतक के कुर्ता में रखे बंधन बैंक के एटीएम पर नागेंद्र यादव लिखा था. मृतक सफेद पैजामा और पीला चंपई रंग का कुर्ता पहना है. वहीं वाहन चालक मौका का फायदा उठाकर वाहन लेकर भागने में सफल रहा. सामाचार लिखे जाने तक हुसैनगंज थाने की पुलिस घटनास्थल शव को शिनाख्त में जुटी रही.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…