सिवान में बीजेपी नेता ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, नर्तकी के साथ डांस का वीडियो वायरल

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान : बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है, इसके बावजूद भी शादियों में बार-बालाओं के डांस का आयोजन कर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. जिसे लोगों को जागरूक करना चाहिए वही जन प्रतिनिधि खुद नियमों को ताक पर रखकर नर्तकी के साथ आनंद ले रहा है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

दरअसल, वायरल वीडियो सिवान के सदर प्रखंड का बताया जा रहा है, जिसमें बीजेपी के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी पर पैसा उड़ाते दिख रहे हैं. यह कार्यक्रम एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. इनकी पत्नी सुगंती देवी सदर प्रखंड के कर्णपुरा की मुखिया भी हैं.

कुछ दिनों पहले भी वायरल हुआ था एक और वीडियो

वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि किस तरह से कोरोना गाइडलाइंस के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं. ना तो बीजेपी नेता ने मास्क पहना है और ना ही मौजूद अन्य लोगों ने. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भी सिवान से इस तरह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लॉकडाउन में ही बार-बालाओं के डांस का आयोजन करवाया गया था.

इधर, भाजपा नेता के ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सिवान एसपी अभिनव कुमार ने सिवान ऑनलाइन से बातचीत में कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद संबंधित नेता पर कार्रवाई की जाएगी. सिवान बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है. इसके बाद पार्टी द्वारा एक्शन लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026