हसनपुरा: जलजमाव की समस्या को ले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के मन्द्रापाली पंचायत के अरजल में शनिवार को मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या को ले दर्जनों ग्रामीण जनता ने विरोध प्रदर्शन किया. सड़क के दोनों ओर एक अदद नाला नहीं हो ने के कारण जल की निकासी नहीं होती है. जिससे सड़क पर गंदे व दूषित पानी के जमे रहने के चलते सड़क भी बदहाल व जर्जर हो चुकी है. बारिश तो दूर घर के नाले व गंदे पानी के गिरने से सालों पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है. इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधि व अधिकारियों से गुहार लगायी है. लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों की उदासीन रवैया बनी हुई है. छोटे-छोटे बच्चे इस गंदे व दूषित पानी से होकर गुजरते है.

उमस भरी गर्मी में उठ रही दुर्गंध से लोगों को जीना दुश्वार हो गया है. सरकार के महत्वकांक्षी योजना सात निश्चित योजना के तहत नली-गली योजना अरजल गांव में धरातल पर नहीं दिख रहा है. वहीं इस मामले में मुखिया अनिल कुमार राम ने बताया कि दोनों ओर घर होने से विलंब हुआ है. सांसद मद योजना में लिया गया है. बहुत जल्द समस्या से निजात मिल सकेगी. विरोध प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण सैयद वजीर हसन, ब्रजेश यादव, सुशील शर्मा, योगेंद्र प्रसाद, दवेंद्र प्रसाद, अशोक भगत, फूल मोहम्मद, जान मोहम्मद, अर्जुन शर्मा, मुन्ना शर्मा, डॉ सुजीत यादव, उमाशंकर पंडित, रंजन कुशवाहा, ललन मांझी, अमित मिश्र, टिंकल, गौरीशंकर भगत, मनन मांझी, गुड्डू आलम, मोनू कुमार, अमित कुमार, गीता देवी, अनिता देवी आदि शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024