सिवान: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसला, युवक का पैर कटा

शुक्रवार की रात्रि मैरवा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार की देर संध्या मैरवा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और युवक का पैर कट गए. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के संबंध में समाज श्रीनिवास यादव ने बताया कि 05909 अवध असम विशेष ट्रेन पर चढ़ने के दौरान मैरवा स्टेशन पर एक युवक का पैर फिसल गया. जहां वह नीचे गिर पड़ा. जिसके कारण उसके पैर कट गया. युवक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवास नजीबुल्लाह का पुत्र वसी उल्लाह के रूप में की गई.

समाजसेवी के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई. परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने रोते बिलखते हुए कहा कि वसी उल्लाह एक काम को लेकर अवध आसाम एक्सप्रेस से गोंडा जा रहा था. वह अभी मैरवा स्टेशन पर ट्रैन में चढ़ ही रहा था तो अचानक उसके पैर फिसल गई और वह नीचे गिर पड़ा. जहां उसका पैर कट गया. घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार किया और रेफर कर दिया. लेकिन परिजन उसे पटना ना ले जाकर सीवान में ही किसी निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026