परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के गायघाट पंचायत के महमूदपुर में बीते चार दिनों से टूटे जर्जर तार को विभाग को सूचना देने के बावजूद भी नही बदलने पर महमूदपुर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बुधवार की देर शाम रजनपुरा स्थित हसनपुरा पॉवर सब स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं में विजय कुमार कुशवाहा, मुर्तुजा अली, रेयाज अली, हसमुद्दीन साह, निलेश उपाध्याय, विजय गोंड, लुकमान अली सहित अन्य लोगों ने कहा कि उक्त गांव महमूदपुर में बीते चार दिनों से जर्जर तार टूट कर गिरा हुआ है.
जहां जर्जर तार को बदलने के लिए विभाग को कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई थी. बावजूद विभाग द्वारा तार नहीं बदला गया. शायद विभाग कोई बड़ी हादसा का इंतजार कर रही है. हंगामा की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाने की पुलिस पीएसएस पहुंचकर मामले की पूछताछ कर शांत कराया. इस संदर्भ में जेई संतोष कुमार ने कहा कि हंगामा नही जर्जर तार को ले आवेदन देने लोग आए थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…