मैरवा सेवई मिल से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

पीड़ित ने दिया थाना में आवेदन, चोरी की घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में आये दिन चोरी की घटना बढ़ने से आस पास के लोगो मे काफी दहशत का माहौल कायम है. चोरी की घटना लगातार बढ़ने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है. एक दिन पूर्व विजयीपुर में अज्ञात चोरों ने घर मे घुस कर हजारो रुपये की समान की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था.इसी कड़ी में मैरवा थाना क्षेत्र के सकरा गांव के रामजानकी मंदिर के समीप स्तिथ सेवई मिल में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

पीड़ित को चोरी की घटना की जानकारी बिजली मीटर रीडिंग कराने के दौरान जानकारी हुई.मिल से हुई लाखो रुपये की संपत्ति चोरी होने के बाद पीड़ित व्यवसायी के होश उड़ गया.आनन फानन में व्यवसायी पवन कुमार ने थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना देते हुए थाना में आवेदन दिया है. उसके आवेदन के अनुसार सेवई मिल से 15 पीस जाली, 4 मोटर, 2 वार्म, 2 फेलानचा, मशीन सेट, 10 पीस कुर्सी सहित दो लाख की समान की चोरी किया गया है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026