हसनपुरा: रजनपुरा मुस्लिम टोला मोड़ के समीप जलजमाव बना जानलेवा

  • आए दिन जलजमाव से दुर्घटना के शिकार होते हैं राहगीर
  • वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा स्थानीय प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के मुस्लिम टोला जाने वाली मुख्य सड़क मोड़ के समीप पांच सौ मीटर में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मामूली बारिश से ही इस सड़क पर जलजमाव हो जाता है। जलजमाव की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान कई बार स्थानीय लोगों द्वारा आकृष्ट कराया गया। लेकिन, उनका ध्यान इस ओर नहीं है। यह सड़क मुस्लिम टोला जाने वाली मुख्य सड़क है।

सड़क पर जलजमाव होने से राहगिरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग इस रास्ते पर जलजमाव से दुर्घटना के शिकार भी होते रहते हैं। आजतक जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। इससे यहां के लोगों में काफी आक्रोश है। बारिश के दौरान जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जलजमाव का मुख्य कारण जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होना है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024