सिवान: दुलारचंद हत्याकांड से जुड़ा एक और बदमाश बड़हरिया के लौवान से गिरफ्तार

सोमवार की अहले सुबह दुलारचंद की हुई थी हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में रिलाइन्स डिजिटल के समीप सोमवार की सुबह दुलारचंद की चाकू घोंपकर हत्या मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार की है। बड़हरिया के लौवान से गिरफ्तार बदमाश सराय ओपी क्षेत्र के पुरानी किला निवासी मो. इस्राइल का पुत्र एहसान उर्फ मोनु बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मोनु घटना को अंजाम देने के बाद अपने एक रिस्तेदार के घर छुपरकर रह रहा था। इधर नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर करबला के पास से मंगलवार की दोपहर को गिरफ्तार लौतिफ आलम की निशान देही पर छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि ट्रेन पकड़ने जा रहे दुलारचंद की सोमवार के अहले सुबह बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर थी। दुलारचंद बड़हरिया थाना क्षेत्र के अठखंभा का रहने वाला था। करबला बाजार से ऑटो पर सवार होकर वह बबुनिया मोड़ तक पहुंचा था और उसके बाद स्टेशन के लिए पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह रिलांयस डिजिटल के पास पहुंचा बेखौफ अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026