परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के पियाउर में रविवार को प्रशासन की देख रेख में महाबीरी मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. सैकड़ों लोगों ने पियाउर दुर्गा मंदिर से ब्रह्म स्थान पियाउर तक लाकर पुन: महावीरी आखड़ा तक लाकर पूजा अर्चना के बाद दंगल का आयोजन किया गया. इसके पूर्व बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार व पूर्व मुखिया अनिल सिंह आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया.
आखड़े में महिला पुरुष पहलवानों ने अपना अपना दाव पेंच दिखाया. आखड़े में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बक्सर, वराणसी, गोरखपुर, गोपालगंज आदि जिले के पहलवानों ने अपना अपना दमखम दिखाया. जिसमें टीमल पहलवान गोपालगंज, अमित पहलवान बक्सर, हरिहर पहलवान वराणसी व महिला पहलवानों मे भावना झांसी व पुष्पांजलि गोरखपुर विजयी रहे. विजयी पहलवनों को कमेटी के तरफ से पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर स्थानीय अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…