सिवान में कार में सवार युवक को अपराधियों ने सीने में सटा कर मारी गोली, मौत

महाराजगंज थाना क्षेत्र के भीखा बांध मठिया के समीप दिया घटना को अंजाम

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखा बांध मठिया गांव के समीप अपराधियो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेश्वरी गांव निवासी अनिल कुमार दुबे के पुत्र सोनू दुबे के रूप में की गयी. घटना के संबंध में रितिक के बड़े पिता के पुत्र विनोद दुबे ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा चार दिन पहले गोली मारने की धमकी मिली थी. तब से हमलोग दहशत के माहौल में जी रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 5:00 बजे बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने ऑल्टो कार में सवार सोनू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद बाइक सवार अपराधी सतजोड़ा की तरफ भागने में सफल हो गये. युवक दिल्ली नंबर ऑल्टो कार में सवार होकर चार दोस्त दरौंदा के भीखाबांध मठ पहुंचे थे.

इसी दौरान पैशन-प्रो बाइक पर सवार दो की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने ऑल्टो का पीछा करते हुए आगे से घेरकर कार में बैठे सोनू दुबे को पिस्टल सटाकर सीने में गोली मार दी. इसके बाद अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि युवक के साथ उसका साथी जो कार में सवार थे गोली लगने के बाद वह कहीं भाग गए. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

बतादें कि सीवान सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई. युवक की मौत होने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है. सूचना पाकर दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया. मृतक अनिल दुबे का 23 वर्षीय पुत्र सोनू दुबे था. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है. विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि अपराधी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मृतक की कार महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय के पास पाई गई. मृतक कार से था, जबकि अपराधी बाइक से थे. घटना को अंजाम दे अपराधी चलते बने.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026