हसनपुरा: गायघाट महावीरी मेले में पहलवानों ने दिखाया अपना अपना दाव पेंच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के गायघाट में गुरुवार को महाबीरी मेला स्थानीय प्रशासन की देख रेख में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. महावीरी जुलूस गायघाट शिव मंदिर से महाबीर की मूर्ति के मुखिया सीमा देवी के अवास होते हुए पूरब टोला काली स्थान होकर दंगल के आखड़ें तक लाकर संपन्न हुआ. तत्पश्चात दंगल का आयोजन किया गया. बीडीओ राजेश्वर राम व आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि टूनटून सिंह आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया. इस दौरान बनारस, लखनऊ, अयोध्या, देवरिया व बीएमपी महिला पहलवान सीवन के पहलवानों ने अखाड़े में शामिल होकर अपना अपना दाव पेंच दिखाया.

दंगल के उदघोषक अजय पहलवान देवरिया रहे. वहीं विजेता महिला पुरुष पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं दूसरी तरफ हुसैनगंज थाने के सहुली में दंगल का आयोजन किया गया. दंगल में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे पहलवानों ने अपना अपना दाव पेंच दिखाया. दंगल में विजयी पहलवानों को पूजा समिति द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर धर्मेंद्र सिंह, सोनू अली, तारिक इकबाल, बीरेंद्र चौहान, दुर्गालाल सोनी, सुरेंद्र सोनी,श्यामबाबू सोनी, नागमणि शर्मा, ललन साह,बृज साह, राजकुमार शर्मा, संतोष साह, पिंटू सिंह,संदीप साह,चंदन सिंह उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026